{"_id":"5ac26ac34f1c1bca618b5147","slug":"61522690755-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान, पेट्रोल पंप, दुकाने व बस सेवा रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थान, पेट्रोल पंप, दुकाने व बस सेवा रही बंद
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थान, पेट्रोल पंप, दुकानें और बस सेवा रहीं बंद
दलित भाईचारे ने घेरा डीसी दफ्तर, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
भारत बंद के एलान के बाद महानगर में शिक्षण संस्थान, बस सेवा, पेट्रोल पंप और बैंक बंद रहे। हालांकि बैंक सुबह कुछ देर के लिए खुले, लेकिन दलित समाज के बढ़ते आक्रोश को महसूस करते हुए बैंक कर्मचारियों ने बैंकों को बंद रखना ही ठीक समझा। इसके अलावा इस बंद के दौरान सरकारी व प्राइवेट बस सेवा भी बंद रहीं। सरकार के आदेश के तहत मोबाइल कंपनियों ने भी अपनी इंटरनेट सेवा बंद रखी। सरकार के आदेश के मुताबिक शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित होने से स्कूल और कॉलेज बंद रहे। इसके अलावा दलित भाईचारे ने जालंधर के डीसी दफ्तर का घेराव कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों की टुकड़ियों को भी सड़कों पर उतारा गया। इस दौरान महानगर में पंजाब पुलिस के साथ-साथ पेरा मिलिट्री फोर्स के हाथों में सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी। पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा और जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ मे लेनें नही दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद शहर में प्रधानमंत्री के पुतले फूंके गए। टायरों को आग लगा रास्ते बंद कर दिए गए।
कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा व जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा लोगों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील करते दिखे। इस दौरान विधायक पवन कुमार टीनू, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, सेठ सतपाल मल, पार्षद पवन कुमार, पार्षद सुच्चा सिंह, कांग्रेस नेता निर्मल कुमार निम्मा व बड़ी संख्या में महिलाओं ने इकट्ठे होकर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एससी एसटी एक्ट को बदलने के फैसले को वापस लेने की मांग की। इन नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट एससी एसटी एक्ट को दोबारा बदलने का विचार करे।