फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हीद के परिवार को विभिन्न मद्द के तहत दिए जाएंगे 90 लाख की धनराशि-शेर गिल

हीद के परिवार को विभिन्न मद्द के तहत दिए जाएंगे 90 लाख की धनराशि-शेर गिल

Tue, 09 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
हीद के परिवार को विभिन्न मद्द के तहत दिए जाएंगे 90 लाख की धनराशि-शेर गिल
सीएम के मुख्य सलाहकार ने श्रद्धांजलि समारोह में की घोषणा
विज्ञापन

विभिन्न मदों में 90 लाख रुपये देने का एलान, शहीद की पत्नी को दिया पांच लाख का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाक हमले में शहीद हुए 19 पंजाब रेजीमेंट के जवान शहीद जगसीर सिंह की याद में अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समारोह गांव लोहगढ़ ठाकरा के गुरुद्वारे में आयोजित किया गया। मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टीएस शेरगिल ने विभिन्न मदों के तहत शहीद परिवार को 90 लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार की ओर से शहीद परिवार को डीसी रामवीर व देहाती विधायक सत्कार कौर गहरी ने पांच लाख रुपये का चेक दिया।
टीएस शेरगिल ने कहा कि शहीद देश और कौम के सरमाया होते हैं। जगसीर की शहादत पर पूरे देश को मान है। शहीद के परिवार को विभिन्न मद के तहत 90 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा शहीद की पत्नी को शहीद की पूरी तनख्वाह, पेंशन, नौकरी व बच्चों की पढ़ाई का खर्च दिया जाएगा। शहीद के माता-पिता समेत पूरे परिवार को मेडिकल खर्च व अन्य सहूलियतें प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

गिल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद फौज में अधिकारी थे इसलिए शहीद के परिवार का दुख जानते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग शहीद की यादगार के लिए जो भी मांग करेंगे उसे पूरा किया जाएगा। मौके पर सैनिक भलाई पंजाब के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जतिंदर सिंह अरोड़ा और सैनिक भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह ने केंद्रीय सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सहूलियतों के बारे में विस्तारपूर्वक शहीद परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर डीसी रामवीर, एसएसपी भूपिंदर सिंह, सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा, देहाती कांग्रेस विधायक सत्कार कौर गहरी, पूर्व अकाली विधायक जोगिंदर सिंह के अलावा गांव के लोगों ने शहीद जगसीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

--------------------
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ ठाकरा के गुरूद्वारे में शहीद जगसीर की अंतिम अरदास के समय शहीद की पत्नी को पंजाब सरकार की तरफ से पांच लाख का चेक देते हुए।
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ ठाकरा के गुरूद्वारे में शहीद जगसीर सिंह की अंतिम अरदास में बैठे हुए अधिकारी व राजनीतिक नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed