फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दवा लेने आए कैदियों ने पुलिस पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

दवा लेने आए कैदियों ने पुलिस पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Sat, 17 Jun 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
दवा लेने आए कैदियों ने पुलिस पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

जालंधर। कपूरथला जेल से जालंधर के सिविल अस्पताल में दवा लेने आए कैदियों ने पुलिस पर 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है मामले की जांच की जा रही है।

कैदी सेवा सिंह, गुरप्रीत सिंह ,तेज मोहन, ललित र्शमा ने कहा कि वह लोग सिविल अस्पताल में दवा लेने आए थे। इस दौरान उन्हें एएसआई हरजिंदर सिंह व हवलदार बलजीत सिंह ने दवा दिलवाने व खिलाने की मांग करते हुए उनसे 5 हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो हम सभी को सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में बंद कर दिया। शोर मचाने पर बाहर निकाला गया। एएसआई हरजिंदर सिंह व हवलदार बलजीत सिंह का कहना है कि कैदी बेवजह इल्जाम लगा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना चार के प्रभारी बलवीर सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। किसी पुलिस मुलाजिम की गलती सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed