फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सुनील जाखड़ के जुल्मों का अंत नजदीक आ गया-सुखबीर बादल

सुनील जाखड़ के जुल्मों का अंत नजदीक आ गया-सुखबीर बादल

Tue, 23 Apr 2019 10:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
सुनील जाखड़ के जुल्मों का अंत नजदीक आ गया-सुखबीर बादल
सुनील जाखड़ पर बरसे सुखबीर बादल
विज्ञापन

अबोहर। फिरोजपुर से अकाली उम्मीदवार सुखबीर बादल ने एक बार फिर सुनील जाखड़ को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि उनके परिवार ने सत्ता के शीर्ष स्थानों पर रहते हुए भी अबोहर शहर का कभी भला नहीं सोचा, बल्कि यहां के लोगों से राजनीतिक रंजिशें ही निकाली हैं। बादल मंगलवार को अबोहर के संगम पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव पन्नीवाला माहला और खुईयां सरवर में भी जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री पावन गुटका साहिब की सौगंध खाकर मुकर जाए, उस पर विश्वास कैसे किया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद जगमीत बराड़, विधायक अरुण नारंग, पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना, भाजपा के प्रदेश उपप्रधान धनपत सियाग, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोना जायसवाल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल रिंणवां, शिअद सर्कल अबोहर के प्रधान सुरेश सतीजा, जिला सेक्रेटरी जनरल हरचरण सिंह पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध वर्मा, अशोक छाबड़ा, तलविंदर तुल्ली, हरिन्द्र सिंह हैरी, कृष्ण नागपाल, अश्विनी झूथरा, लखविंदर सिंह लक्खा, सुरजीत सिंह जीत, विजय उपवेजा, केश्व मंत्री, पटेल घुल्ला, अजीतपाल रिंकू, डा. रिशी नारंग, कुलवंत सिंह और बलवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन




इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed