{"_id":"5c62f9cdbdec2273a67ca2ab","slug":"51549990349-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर राजा ने मंत्री सिद्धू को दिखाया ठेंगा, सिद्द द्वारा सील 45 इमारतों को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर राजा ने मंत्री सिद्धू को दिखाया ठेंगा, सिद्द द्वारा सील 45 इमारतों को दी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 इमारतों की सील खोलने के आदेश
मेयर ने लिखित आदेश जारी किए, मंत्री सिद्धू ने करवाया था सील
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मेयर जगदीश राज राजा ने उन 45 इमारतों की सील खोलने का लिखित आदेश जारी किया है, जिनको निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सील करवाया था। पिछले साल निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग विभाग पर एक्शन लेते हुए अवैध कॉलोनियों और निर्माण के आरोप में आठ अफसरों को सस्पेंड और चार्जशीट किया था, जबकि दो इंस्पेक्टरों को सिर्फ चार्जशीट किया गया है। जिन अफसरों को सस्पेंड किया गया था, उनमें एसटीपी परमपाल सिंह व मोनिका आनंद, एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी बलविंदर सिंह, नरेश मेहता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर पूजा मान, नीरज शर्मा, अजीत शर्मा थे, जबकि इंस्पेक्टर अरुण खन्ना को सिर्फ चार्जशीट किया गया। मेयर ने जारी आदेश में कहा कि सरकार की वन टाइम पॉलिसी आ रही है, तब तक इमारतों की सील खोली जाए। मेयर का कहना है कि उन्होंने कानून के तहत ही इमारतों की सील खोली है।