फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   5.73 करोड़ की लागत से पवित्र नगरी के नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू

5.73 करोड़ की लागत से पवित्र नगरी के नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू

Mon, 11 Feb 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
5.73 करोड़ की लागत से पवित्र नगरी के नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू
कपूरथला में नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू
विज्ञापन

5.73 करोड़ की लागत से इसी साल अगस्त तक होगा तैयार:चीमा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के अंतर्गत सोमवार को सुल्तानपुर लोधी में आधुनिक सुविधाओं वाले नये बस स्टैंड के निर्माण का कार्य पीआरटीसी की तरफ से आरंभ करवा दिया गया है। मुख्य मेहमान हलका विधायक नवतेज सिंह चीमाऔर केके शर्मा चेयरमैन पीआरटीसीने नारियल फोड़कर बस काम शुरू करवाया। इससे पहले ज्ञानी दिलबाग सिंह हैड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री अंतरयामता साहिब ने अरदास की और फिर निर्माण कार्य शुरू करवाया।
विधायक नवतेज सिंह चीमा विधायक और पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा ने बताया कि 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह नया बस स्टैंड पहले स्थान पर ही नगर काउंसिल की तरफ से मुहैया करवाई 1.80 एकड़ जगह में बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 5.73 करोड रुपये सरकार की तरफ से मुहैया करवाए गए हैं। बस स्टैंड बनाने का काम पीआरटीी की तरफ से गुलराज सिंह नागी ठेकेदार लुधियाना को अलाट किया गया है, जोकि 6 महीने में अगस्त महीने तक काम मुकम्मल करवाने के लिए पाबंद होगा। विधायक चीमा ने बताया कि बस स्टैंड का कवर्ड एरिया (ग्राउंड फ्लोर) 9000 वर्ग फुट है और पहली मंजिल पर व्यापारिक और दफ़्तरी कार्य के लिए 2500 वर्ग फुट कवर्ड एरिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में बसों के चलने के लिए आठ अलग-अलग काउंटर बनाऐ जाएंगे। सवारियों के लिए लोडिंग -अनलोडिंग प्लेटफार्म, पूछताछ के लिए कमरा, महिला-पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग टायलेट्स ब्लाक, समय सारणी दर्शाती एलईडीज, ग्लोसाइन रूट, काउंटर बोर्ड, शुद्ध पेयजल आरओ व्यवस्था, साइकिल, स्कूटर और कारों के लिए अलग पार्किंग और स्टैंड, बसों और यात्रियों के अंदर आने और बाहर जाने के अलग-अलग रास्ते और अलग-अलग उद्देश्यों के लिए चार कामर्शियल स्टाल बनाए जाएंगे। इस मौके पर इंजी. जतिंदरपाल सिंह ग्रेवाल कार्यकारी इंजीनियर पीआरटीसी, इंजीनियर वरिंदर कुमार एसडीओ, इंजीनियर बलजीत सिंह मठाड़ू जूनियर इंजीनियर, ठेकेदार गुलराज सिंह, नगर काउंसिल सुल्तानपुर लोधी के प्रधान विनोद गुप्ता, पूर्व उपप्रधान तेजवंत सिंह, राजा गुरप्रीत सिंह सीनियर नेता, पार्षद अशोक मोगला मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed