{"_id":"5c59bdb5bdec224c164ec83b","slug":"51549385141-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल के मरीजों को मिलेगा तीन समय मुफ्त खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल के मरीजों को मिलेगा तीन समय मुफ्त खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को मिलेगा तीन समय मुफ्त खाना
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सिविल अस्पताल में चल रही रसोई में अब मरीजों को मुफ्त खाने की सुविधा मिल गई है। इस रसोई में खाने के एवज में मरीजों को पहले 10 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब एक सोसायटी ने अस्पताल में मरीजों को मुफ्त में खाना मुहैया करवाने का इंतजाम किया गया है। इस कार्य का सारा श्रेय धन गुरु रामदास लंगर सेवा सोसायटी को जाता है।
सोसायटी ने मंगलवार से सिविल अस्पताल में तीनों समय की लंगर सेवा शुरू की है। इसका उद्घाटन जिले के डीसी वरिन्द्र कुमार शर्मा व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया। संस्था के प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि इससे पहले यह सेवा बटाला, गुरदासपुर, मुकेरियां, दसूहा, होशियारपुर, नवांशहर, फगवाड़ा के सिविल अस्पतालों में चल रही है। लोगों की इस सेवा का कार्य गुरु साहिब के आशीर्वाद व जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहा है।