{"_id":"5adcc15e4f1c1b5d098b5f9b","slug":"51524416862-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट की 67 मंडियों में 51 लाख बोरियों को लिफ्टिंग का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट की 67 मंडियों में 51 लाख बोरियों को लिफ्टिंग का इंतजार
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट की 67 मंडियों में नहीं हो पा रही लिफ्टिंग
51 लाख बोरी गेहूं मंडी में पड़ा, बारदाने की भी हो रही कमी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिले की चार मुख्य मंडियों फरीदकोट, कोटकपूरा, जैतो और सादिक के अलावा 63 ग्रामीण खरीद केंद्रों पर लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन के गेहूं के व्यापक खरीद प्रबंधों के दावों की पोल खोल दी है।
सिर्फ लिफ्टिंग की ही रफ्तार धीमी नहीं है बल्कि बारदाने के अभाव की वजह से कोटकपूरा की मुख्य मंडी समेत कई ग्रामीण केंद्रों पर सरकारी खरीद का काम बंद कर दिया गया है। शनिवार शाम तक फरीदकोट की तमाम मंडियों में 3 लाख 40 हजार 258 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से दो लाख 56 हजार 68 टन ( 51 लाख 21 हजार 360 बोरियां) को लिफ्टिंग का इंतजार है। शनिवार शाम तक फरीदकोट मार्केट कमेटी से संबंधित फरीदकोट की 16 मंडियों में खरीदे जा चुके 1 लाख 327 टन गेहूं में से 84 हजार 162 टन की लिफ्टिंग अटकी हुई है। कुछ ऐसे ही हालात कोटकपूरा, जैतो व सादिक की मार्केट कमेटियों से संबंधित मंडियों के हैं। कोटकपूरा की 16 मंडियों में 1 लाख 3 हजार 151 टन में से 66136,जैतो की 21 मंडियों में 71322 टन में से 50339 और सादिक की 14 मंडियों में खरीदे गए 65458 टन में से 55431 टन गेहूं की लिफ्टिंग नहीं हो पाई है। लिफ्टिंग के साथ साथ मंडियों में बारदाने की भी कमी हो चुकी है। कोटकपूरा मंडी में तो बारदाना न होने की वजह से सरकारी एजेंसियों ने खरीद का काम रोक दिया है।
---------