{"_id":"5ac3b0ce4f1c1bee618b548b","slug":"51522774222-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन हवालाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन हवालाती की मौत
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल अस्पताल में भर्ती हवालाती की मौत
फरीदकोट। स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक हवालाती की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव गोलेवाला की घनीया पत्ती निवासी हरनेक सिंह के तौर पर हुई है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने हवालाती के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया। जेल प्रशासन के अनुसार हरनेक सिंह को थाना सदर पुलिस ने 29 जुलाई 2016 को नशा तस्करी के एक मामले में नामजद किया था। वह 30 जुलाई 2016 से जेल में बंद था। 25 मार्च को अचानक बीमार होने पर जेल अस्पताल के डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया था। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज अधीन रहते हुए मंगलवार सुबह करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने हवालाती के परिवार को सूचित कर दिया है।