फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मुक्तसर में बंद का मिला-जुला असर

मुक्तसर में बंद का मिला-जुला असर

Mon, 02 Apr 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में बंद का मिला-जुला असर
मुक्तसर में बंद का मिला-जुला असर
विज्ञापन

घास मंडी चौक पर दुकानदारों ने खोली रखीं दुकानें
बड़ी गिनती में दलित भाईचारे ने दिखाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
एससीएसटी एक्ट पर अदालत के फैसले के विरोध में संविधान बचाओ मोर्चा के तहत दलित भाईचारे की ओर से दिए गए बंद के आह्वान को मुक्तसर में मिला-जुला समर्थन मिला। एक ओर जहां विभिन्न जगह बाजार बंद रहे। वहीं घास मंडी चौक के दुकानदारों ने दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया और दुकानें खुली रखीं। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बंद के आह्वान पर दलित भाईचारे के लोग गुरु गोबिंद सिंह पार्क में बड़ी गिनती में एकत्र हुए। वहां से मार्च करते हुए वह कोटकपूरा चौक, बठिंडा रोड से होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने एडीसी राजपाल सिंह को सरकार के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा। करीब तीन घंटे उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

घास मंडी चौक में माहौल बना रहा तनावपूर्ण
घास मंडी चौक में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बार-बार दलित भाईचारे के कुछ लोग दुकानें बंद करवाने के लिए जाते रहे, लेकिन दुकानदारों ने दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया। व्यापार मंडल और दूसरे दुकानदार एक जगह एकत्र हो गए। उन्हें खुद बाजार घूमकर दुकानें खुलवाई। दुकानें बंद करवाने आए कुछ लोगों के साथ हलकी तकरार भी हुई। सुबह के समय एक बार दुकानें बंद हुईं, लेकिन बाद में बहुत बार दुकानें बंद करवाने की कोशिश की गई, लेकिन बंद नहीं हो पाई। दोपहर 3 बजे के करीब कुछ नौजवान दुकानें बंद करवाने के लिए आए तो वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने खुद आगे होकर उनका विरोध किया। वहां से जाने के लिए सख्ती से हिदायत की। हालांकि इस दौरान एक दो युवकों की दुकानदारों के साथ बहस भी हुई।
विज्ञापन


गिद्दड़बाहा में दलित भाईचारे ने रोकी ट्रेन
एससी-एसटी एक्ट में किए संशोधन के विरोध में सोमवार को गिद्दड़बाहा में दलित भाईचारे की ओर से रेलवे लाइन पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस वजह से धूरी से फाजिल्का जाने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54559 को गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले ही रुकवा दिया गया। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने रेलवे लाइन खाली करवाने के बाद गाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे पर भी धरना लगाते केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलोट में दलित भाईचारे ने फूंका केंद्र का पुतला
मलोट में दलित भाईचारे की ओर से राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक घंटा जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। वही केंद्र सरकार का पुतला फूंकते केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से बंद के आह्वान को लेकर शहर में दो ग्रुपों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। पहला प्रदर्शन धानक धर्मशाला और दूसरा गुरु रविदास नगर से शुरू हुआ। नेशनल हाईवे पर धरना देकर आवाजाही को ठप भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed