{"_id":"5aaaa34b4f1c1b01768b5680","slug":"51521132363-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा वालंटियर के फार्म भरने की आखिरी तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा वालंटियर के फार्म भरने की आखिरी तिथि बढ़ी
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा वालंटियर के फार्म भरने की आखिरी तिथि बढ़ी
18 से 29 साल तक के युवा 31 मार्च तक भर सकते हैं फार्म : बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से 2018-19 के लिए जिले के लिए रखे जाने वाले राष्ट्रीय युवा वालंटियर के फार्म भरने की आखिरी तिथि 13 मार्च को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है। अब 31 मार्च तक फार्म भरे जा सकते हैं।
नेहरू युवा केंद्र के जिला यूथ कोऑर्डिनेटर सरबजीत सिंह बेदी ने बताया कि इन वालंटियरों की भर्ती के लिए उम्र की समय सीमा 1 अप्रैल 2018 तक 18 से 29 साल की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता कम से कम दसवीं के पास होनी चाहिए। अनुशासित और समर्पित नौजवान ई-बैंकिंग डिजीटल, मोबाइल एप, सेहत साक्षरता, सैनिटेशन, लिंग अनुपात और अन्य मुद्दों के बारे में जागरूकता प्रोग्रामों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा कंप्यूटर से संबंधित जानकारी रखने वाले युवाओं को पहल दी जाएगी। चुने हुए वालंटियर ए साल के लिए 31 मार्च 2019 तक रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि रखे गए वलंटियरें को पांच हजार रुपये प्रति मासिक मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक युवा नेहरू युवा केंद्र संगठन की वेबसाइट www.nyk.org और www.nhs.nic खोलकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसके बाद उसकी हार्ड कॉपी नेहरू युवा केंद्र विरसा विहार, सामने रणधीर कॉलेज में जमा करवा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए जिला यूथ कोऑर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र सरबजीत सिंह के मोबाइल नंबर 98151-98179 और लेखाकार बलबीर सिंह 98556-08742 से संपर्क किया जा सकता है।