फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बच्चों से भीख मंगवाने वाले को हो सकती है पांच वर्ष कैद

बच्चों से भीख मंगवाने वाले को हो सकती है पांच वर्ष कैद

Sun, 11 Mar 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से भीख मंगवाने वाले को हो सकती है पांच वर्ष कैद
भीख मांगते पकड़े पांच बच्चों को दिलाया स्कूल में दाखिला
विज्ञापन

जिला बाल सुरक्षा यूनिट व पुलिस दल ने चलाया विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिला बाल सुरक्षा यूनिट व पुलिस दल ने रविवार को विभिन्न धार्मिक जगहों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास विशेष अभियान चलाया। जिला बाल सुरक्षा अफसर डॉ. शिवानी नागपाल और पुलिस टीम ने बस स्टैंड, गोनियाना रोड, अबोहर रोड बाईपास, मलोट रोड बाईपास, जलालाबाद रोड, दाना मंडी, रेडक्रॉस के पास से पांच बच्चों को भीख मांगते पकड़ा।
वहीं शिक्षा विभाग की मदद से इन बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाया। टीम ने उन बच्चों के माता-पिता को मौके पर बुलाकर उन्हें भविष्य में बच्चों से भीख न मंगवाने की चेतावनी दी। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें स्कूल में दाखिल करने की जरूरत पर जोर दिया। अधिकारी डॉ. शिवानी नागपाल ने बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग कर सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त शिक्षा व अन्य कई सहूलियतों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भीख मांगने वाले बच्चे को बाल भलाई कमेटी समक्ष पेश किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच उपरांत बच्चों के माता-पिता से स्वं घोषणा पत्र लिया जाएगा कि वह अब भविष्य में बच्चे से दोबारा भीख नहीं मंगवाएंगे। अगर बच्चा दोबारा भीख मांगते हुए पकड़ा गया तो परिजनों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि भीख मांगनी और भीख मांगने के लिए उकसाने पर तीन माह से लेकर पांच वर्ष तक की कैद हो सकती है। इस दौरान प्रताप सिंह, गुरमेज सिंह, अशोक कुमार, डॉ. वरुण शर्मा, एईओ दलजीत सिंह, मैडम अनु बाला, एआईई वालंटियर सुखप्रीत सिंह और कंवरजीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed