{"_id":"5a4520374f1c1bb34a8b8ea6","slug":"51514479671-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी व एसएसपी ने सुनी कैदियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी व एसएसपी ने सुनी कैदियों की मुश्किलें
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी व एसएसपी ने सुनीं कैदियों की मुश्किलें
मुक्तसर। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल और एसएसपी सुशील कुमार ने वीरवार को संयुक्त तौर पर जिला सुधार घर का दौरा कर कैदियों की मुश्किलों को सुना। इस दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ भी मौजूद थे। डीसी ने कैदियों को उनके हकों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान कई कैदियों ने अपनी छुट्टियों संबंधी पत्र भी दिए। डीसी और एसएसपी ने जेल की मेस व अस्पताल की भी चेकिंग की। साथ ही एक-एक कैदी के पास जाकर उससे जानकारी हासिल की। इस तरह उन्होंने जेल में कैदियों के लिए बनाए गए जिम का भी निरीक्षण किया। जेल सुपरिंटेंडेंट ने जेल में 10 सिलाई मशीनों की जरूरत बताई। इस पर डीसी ने भरोसा दिया कि जल्द ही यह मशीनें मुहैया करवा दी जाएगी।