फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नई पार्षदों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे शहर के विकास कार्य

नई पार्षदों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे शहर के विकास कार्य

Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
नई पार्षदों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे शहर के विकास कार्य
जालंधर के विकास कार्य नए पार्षदों के लिए चुनौतीपूर्ण
विज्ञापन

कूड़े संभालने से लेकर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नगर निगम चुुनाव जीतने वाले पार्षदों के लिए शहर के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाना चुनौती भरा होगा। शहर में इस समय कूड़ा संभालने से लेकर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के तमाम इलाकों में सड़क किनारे बने कूड़े के डंपों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। सड़कों के बीचों बीच कूड़ा के ढेर लगा होता है।
साईं दास स्कूल ग्राउंड, स्पोट्स कॉलेज नहर की पुली, अवतार नगर रोड और बस्ती नौ रोड इत्यादि सड़कों पर ही कूड़े का डंप बना हुआ है। यही नहीं नए पार्षदों के लिए शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करना भी सबसे बढ़ी चुनौती होगी। शहर के अंदरूनी बाजारों में अब भी तमाम समस्या है। दुकानदारों ने गलियों तक अपना कब्जा जमाया हुआ है। कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई से लेकर सीवरेज सिस्टम खराब हो चुके हैं। पार्कों की स्थिति भी बेहतर नहीं हैं। इस समय निगम में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अभी और फंड की जरूरत है। वहीं निगम में विकास कार्यों की क्वालिटी में सुधार कर हर साल करोड़ों रुपये बचाने का काम करना भी शामिल है। निगम में काम करवाने के लिए जहां अब तक पंजाब सरकार का मुंह देखना पड़ रहा है। वहीं जीएसटी लागू होने के बाद राज्य सरकार को भी जीएसटी के फंड से अपना हिस्सा लेने के लिए केंद्र का मुंह देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या
सबसे बढ़ी समस्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट की है। शहरवासियों को अब तक निगम की ओर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। अवैध चल रहे आटोरिक्शा ट्रैफिक जाम से लेकर प्रदूषण फैलाने की समस्या बने हुए हैं। निगम प्रशासन का ई-रिक्शा चलाने का प्रस्ताव भी बुरी तरह से फेल साबित हुआ है। अब कांग्रेस पार्षदों की नई टीम के लिए इसे पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed