{"_id":"5a202a124f1c1b78548c05cc","slug":"51512057362-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीले कचरे से कौंसिल बनाएगा जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीले कचरे से कौंसिल बनाएगा जैविक खाद
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर नगर काउंसिल कचरे से बनाएगा जैविक खाद
- शहर के पार्कों की हरियाली कायम रखने में होगा खाद का प्रयोग
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में की गई है पहल
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में नगर काउंसिल की ओर से कूड़े-कचरे के जरिये जैविक खाद बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस खाद का प्रयोग शहर के पार्कों की हरियाली कायम रखने के लिए होगा।
फिरोजपुर शहर से प्रतिदिन 45 टन कूड़ा-कचरा निकलता है। इसमें से 70 फीसद गीले कूडे़ के रूप में होता है। काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि प्रयोग के रूप में गीले कूडे़ से जैविक खाद बनाए जाने के लिए अग्रसेन चौक के पार दो कंपोस्ट पिट तैयार किए जा रहे हैं, इनमें शहर के होटल, ढाबों और घरों व डस्टबिन से निकले गीले कचरे को एकत्र किया जाएगा। एक कंपोस्ट पिट के फुल होने पर उसे पूरी तरह कवर कर दिया जाएगा। करीब तीन महीने बाद उसे खोला जाएगा, जिसमें जैविक खाद तैयार निकलेेगी। इसका प्रयोग काउंसिल के पार्कों में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर के सरकारी कन्या व लड़के स्कूल में भी जैविक खाद बनाए जाने की योजना है। इससे एक ओर जहां कूडे़ की बढ़ती समस्या से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर लोगों को जैविक खाद मिलेगी। इसका प्रयोग लोग अपने गार्डन को हरा-भरा करने में कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रयोग के रूप में दो ही कंपोस्ट पिट तैयार किए जा रहे हैं, प्रयोग सफल हुआ तो इसका और विस्तार किया जाएगा। काउंसिल के ईओ परमिंदर सुखीजा ने लोगों से अपील की हे कि घरों से निकले वाले कचरे को लोग बाहर न फेंकें, बल्कि उसे जैविक खाद के रूप में तब्दील करने में काउंसिल का सहयोग करें।