{"_id":"5a1d956a4f1c1bc45b8b8fe0","slug":"51511888234-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कर्ज से परेशान सुनार ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कर्ज से परेशान सुनार ने फंदा लगा दी जान
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान सुनार ने फंदा लगाकर दी जान
5 लाख का कर्जदार था चिबड़ांवाली का सुनार
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव चिबड़ांवाली में कर्ज से परेशान एक सुनार नेे मंगलवार सुबह घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ मन्ना (45) के तौर पर हुई है। सुनार के पास करीब पांच लाख कर्ज था।
गांव चिबड़ांवाली निवासी मनजीत सिंह एक एकड़ जमीन का मालिक था। नोटबंदी और काम की मंदी से उसका कारोबार बीते कुछ दिनों से ठप हो गया था। ग्राहकों से रुपये नहीं आ रहे थे। वह जिनसे सोने का सामान लेकर आता था, वह अपने रुपयों की मांग कर रहे थे। इस वजह से वह परेशान रहने लगा था। उसने आधी रात के बाद घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना का सुबह पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना लक्खेवाली प्रभारी केवल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना लक्खेवाली पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की है।