{"_id":"631cc4ad4e218162f930708a","slug":"5-year-old-girl-corona-positive-condition-deteriorated-so-got-tested-dengue-also-came-out-jalandhar-news-pkl4619961180","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल की बच्ची कोरोना पॉजीटिव, हालत बिगड़ी तो जांच करवाई, डेंगू भी निकला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल की बच्ची कोरोना पॉजीटिव, हालत बिगड़ी तो जांच करवाई, डेंगू भी निकला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पिछले एक हफ्ते से जालंधर में बच्ची को तेज बुखार आ रहा था जब परिवार चेकअप करवाने पहुंचा तो डॉक्टरों ने दाखिल करते हुए कोरोना टेस्ट करवाया, जोकि पॉजिटिव निकला। उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
डॉक्टरों ने दोबारा टेस्ट करवाने को कहा और डेंगू की जांच करवाने के लिए लिख दिया। जब परिजन रिपोर्ट लेकर पहुंचे तो डेंगू भी पॉजिटिव निकला और बच्ची के सेल सिर्फ 40 हजार रह गये। डॉक्टरों ने आनन फानन में बच्ची को ऑपरेट करते हुए सेल चढ़वाए, अब बच्ची की हालत में सुधार है। जालंधर में डेंगू का यह दूसरा केस है, इससे पहले 3 माह की गर्भवती भी डेंगू की मरीज निकली थी, जिसके बाद सेहत विभाग ने रस्ता मोहल्ले में कैंप लगाकर आसपास के लोगों की जांच की, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी, क्योंकि रस्ता मोहल्ले में एक घर से डेंगू के मच्छर का लारवा मिला था।