फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   5.91 lakh metric tonnes of wheat will arrive at 78 procurement centers in the districts

जिलों के 78 खरीद केंद्रों पर 5.91 लाख मीट्रिक टन गेहूं की होगी आवक

Thu, 07 Apr 2022 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
5.91 lakh metric tonnes of wheat will arrive at 78 procurement centers in the districts
जालंधर। अपनी फसल की खरीद का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार खत्म करते हुए गुरुवार को न्यू ग्रेन मार्केट जालंधर में गेहूं की खरीद की शुरूआत कर दी गई। न्यू ग्रेन मार्केट जालंधर में हीरापुर गांव के किसान गुरमेल सिंह और अमरजीत सिंह दोनों 30-30 क्विंटल गेहूं लाए थे, जिसे खरीद एजेंसियों ने मौके पर खरीद लिया। इस खरीद प्रक्रिया की शुरूआत करने के मौके पर जालंधर सेंट्रल से विधायक शीतल अंगुराल, करतारपुर विधायक बलकार सिंह व डीसी घनश्याम थोरी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान इन विधायकों और डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह किसानों को फसल लाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की लाई फसल की 72 घंटे के भीतर लिफ्टिंग करवा दी जाएगी। इस दौरान विधायकों व डीसी ने कहा कि इस साल जिलों के सभी 78 खरीद केंद्रों पर 5.91 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है व अनाज की खरीद के लिए व्यापक व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी पूरे उपाय किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर भुगतान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए क्योंकि फसल की खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा व खरीद का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed