{"_id":"5b4392484f1c1b05278b56a5","slug":"41531155016-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक किक्की ढिल्लों ने 15 साथियों संग कराया डोप टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक किक्की ढिल्लों ने 15 साथियों संग कराया डोप टेस्ट
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विधायक किक्की ढिल्लों ने 15 साथियों संग कराया डोप टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। नशे को लेकर मचे बवाल के बीच कांग्रेस के विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान व पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजगराईं और 15 साथियों के साथ सिविल अस्पताल पहुंच कर डोप टेस्ट कराया। इस दौरान सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इस मौके पर विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि नशे के मामले में पंजाब सरकार बड़ी संजीदगा से कदम उठा रही है और आने वाले दिनों में उसके सार्थक नतीजे भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ वार्ड का जायजा भी लिया व नौजवानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल फरीदकोट, कोटकपूरा व गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में नशेड़ी लोगों का का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर कुमार, एसएमओ डॉ चंद्र शेखर कक्कड़, शिवराज सिंह ढिल्लों व बलवंत सिंह भाणा, बलकरण सिंह नंगल, भूपिंदरजीत सिंह विक्की बराड़ मौजूद रहे।
फोटो 09एफआरडीपी01
फरीदकोट के सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाने पहुंचे विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों व अन्य कांग्रेसी नेता