{"_id":"5ae20ae84f1c1b350a8b6aac","slug":"41524763368-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम तो कहते थे परिवारवाद खत्म करेंगे, पत्नी को बनवा दिया चेयरपर्सन, सोशल मीडिया पर सिद्धू को खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम तो कहते थे परिवारवाद खत्म करेंगे, पत्नी को बनवा दिया चेयरपर्सन, सोशल मीडिया पर सिद्धू को खरी-खरी
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
परिवारवाद पर सोशल मीडिया पर सिद्धू को खरी-खरी
लोग बोले-तुम तो कहते थे परिवारवाद खत्म करेंगे, पत्नी को बनवा दिया चेयरपर्सन
पति मंत्री, पत्नी चेयरपर्सन, खत्म हो गया परिवारवाद
सुरिंदर पाल
जालंधर।
केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को वेयर हाउस कारपोरेशन का चेयरपर्सन बनाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सिद्धू दंपति पर तंज कसे जा रहे हैं कि आप तो कहते थे कि परिवारवाद को खत्म करना ही मकसद है, लेकिन नवजोत सिंह सिद्दू ने पत्नी को चेयरपर्सन बना दिया, अब परिवारवाद कहां गया। वहीं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी सवाल पूछे जाने लगे कि आपने तो चुनावों से पहले कहा था कि एक परिवार से ही एक व्यक्ति को ओहदा दिया जाएगा, यहां तो पति केबिनेट मंत्री व पत्नी चेयरपर्सन बन गई है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार शाम को 7.18 पर ट्वीट कर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को बधाई दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि डॉ. सिद्धू पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इसके बाद जहां सीएम को री-ट्वीट हुए वहीं पराग नामक एक शख्स ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को उत्तर दिया कि परिवारवाद का एक उदाहरण। पति केबिनेट मंत्री, पत्नी चेयरपर्सन क्या इनका कोई बालिग बेटा भी है। गोरा नाभा ने ट्वीट किया कि आप तो कहते थे कि परिवारवाद को बंद किया जाएगा, अब क्या हुआ आपको। शशिभूषण का ट्वीट था कि डॉ. नवजोत कौर को प्रोफेशन के मुताबिक लगाया जाना चाहिए था, वह अपने फील्ड में बेहतरीन कार्य कर सकती हैं। अमन मुल्तानी ने कैप्टन को री-ट्वीट किया और कहा कि सिद्धू का लालचीपन सामने आ गया, जो हर वक्त अधिक और अधिक की लालसा रखते हैं। सुरिंदर बडिंग ने कहा कि उन पार्टी वर्करों का क्या होगा, जो कई वर्षों से मेहनत कर रहे थे।
अजीत ने कहा-दोनों ईमानदार हैं
अजीत वधवा ने सिद्धू दंपति के पक्ष में ट्वीट किया और कहा कि दोनों ईमानदार हैं और उनके आने से पारदर्शिता होगी और लोगों को फायदा मिलेगा। जिक्रयोग है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन का चेयपर्सन लगाया था, जिसके बाद से तमाम कांग्रेसी दिग्गज काफी आश्चार्यचकित हैं और कैप्टन के इस कदम के कई मायने सियासत में निकाले जा रहे हैं।