फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   32.5 lakh rupees were duped on the pretext of sending them to America.

Jalandhar News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर साढ़े 32 लाख रुपये ठगे

Sat, 22 Nov 2025 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
32.5 lakh rupees were duped on the pretext of sending them to America.
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने एक महिला को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 32.55 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़ित गुरबख्श सिंह वासी मोहनके हिठाड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके परिवार की महिला वीणा रानी को अमेरिका जाना था। उनकी मुलाकात आरोपी साक्षी पुरी और अतुल पुरी निवासी फिरोजपुर से हुई। उन्होंने वीणा रानी को अमेरिका भेजने की एवज में 32.55 लाख रुपये वसूले। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने जब वीणा को वीजा के साथ अमेरिका नहीं भेजा तो अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोपियों ने धनराशि वापस देने से इन्कार कर दिया और इस संबंधी पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद आरोपी साक्षी और अतुल पूरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed