फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिअद टकसाली के समर्थन से मजबूत होगा विपक्ष : खैरा

शिअद टकसाली के समर्थन से मजबूत होगा विपक्ष : खैरा

Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
शिअद टकसाली के समर्थन से मजबूत होगा विपक्ष : खैरा
शिअद-टकसाली के समर्थन से मजबूत होगा विपक्ष : खैरा
विज्ञापन

पंजाबी एकता पार्टी प्रधान ने जरनल जेजे सिंह के फैसले का किया स्वागत
बीबी परमजीत कौर खालड़ा के हक में कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी में शुरू किया चुनाव प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) प्रमुख और पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि लोकसभा हलका खडूर साहिब से अकाली दल टकसाली के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह का नाम वापस लेने और समर्थन देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूरा विपक्ष एक प्लेटफार्म पर एकजुट होकर जनता के हित में लिए जाने वाले फैसलों का उचित ढंग से आकलन और विरोध कर सकेगा। उन्होंने टकसाली दल की ओर से खडूर साहिब से पीडीए प्रत्याशी बीबी परमजीत कौर खालड़ा को निर्दलीय उम्मीदवार घोषित किए जाने की बात पर कहा कि इसका फैसला पार्टी प्लेटफार्म पर होगा। जिसके लिए विचार हो रहा है। सुखपाल खैरा सोमवार को हलका कपूरथला में खडूर साहिब लोकसभा हलका से पीडीए प्रत्याशी बीबी परमजीत कौर खालड़ा के हक में प्रचार के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। खैरा ने इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद प्रोफेसर साधू सिंह की ओर से किसी एजेंसी से फंडिंग पर सूबे के खिलाफ काम करने और भाजपा के इशारे पर आप को खंड-खंड करने के प्रयास को सिरे से नकारते हुए कहा कि साधू सिंह खुद पांच साल से बीमार हैं और अब वह मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं। संगरूर के अमरगढ़ के विधायक के बेटे की ओर से बगावती तेवर दिखाने पर बोले कि कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है। इस पार्टी में सिर्फ पैसे वालों और रसूखदारों की ही सुनवाई होती है। उप-राष्ट्रपति वेेंकैया नायडू की मौजदूगी वाले जलियांवाला बाग के शताब्दी समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल न होने पर खैरा ने तंज कसा। बोले कि यह तो कैप्टन की मजबूरी थी, क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। अगर वह राहुल गांधी के साथ न रहते तो उन्हें अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी खिसकने का डर था। उन्होंने डेरा प्रेमियों और नाम चर्चा पर कहा कि चुनाव के समय में ऐसे विवाद न हों। इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। पीडीए को डेरों के समर्थन की बात को खैरा ने सिरे से नकारते हुए कहा कि सियासत और धर्म अलग-अलग रहेंगे। ऐसे बिल्कुल नहीं होगा। खैरा ने बताया कि उन्होंने ट्वीट के जरिये पंजाब की जनता के सामने मुद्दे रखे हैं। जिसमें अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप राजनीतिक दलों का एक ऐसा चेहरा बेनकाब किया है। जिसमें वह दावे तो महिला हितैषी होने का करते हैं। जबकि सूबे में महिलाओं को टिकट देने में नाकाम रही हैं। जबकि पीडीए ने बाकायदा महिलाओं को पूरा हक दिया है। खडूर साहिब से जहां बीबी परमजीत कौर खालड़ा को उतारा है, वहीं अमृतसर से बीबी दसविंदर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। जोकि बिल्कुल साधारण परिवारों से है। जिससे पंजाब की सियासत में एक अलग तस्वीर पेश की है। इसके साथ ही खैरा ने कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी हलके में बीबी परमजीत कौर खालड़ा के हक में चुनाव प्रचार की शुरुआत करके गति प्रदान की। जबकि सुल्तानपुर लोधी में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed