{"_id":"5b3f9dcc4f1c1b9d288b4edc","slug":"31530895820-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में मुक्तसर के आर्यन यादव ने झटकाया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में मुक्तसर के आर्यन यादव ने झटकाया स्वर्ण पदक
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो में मुक्तसर के आर्यन यादव ने झटका स्वर्ण
मुक्तसर। ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से गोवा के पणजी स्थित डॉन बास्को स्कूल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित समर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सब जूनियर कैटागिरी (27-29 वर्ग) में आर्यन यादव ने स्वर्ण पदक झटका है। गौरतलब है कि प्रदेश से भी इस चैंपियनशिप में काफी खिलाड़ी भाग लेने गए थे। इसमें मुक्तसर के आर्यन यादव ने इस कैटागिरी में स्वर्ण पदक जीता है। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार सूर्या, साउथ जोन के चेयरमैन एस चलप्पा व आर्गेनाइजर सचिव विल्सन विसेंट डू रोसारियो ने स्वर्ण पदक व सर्टिफिकेट प्रदान किया। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से चैंपियनशिप में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को भी पदक व सर्टिफिकेट दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने बताया कि चैंपियनशिप में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, गोवा, तामिलनाडु समेत अन्य राज्यों से भी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए ताइक्वांडो में उम्दा प्रदर्शन किया।