फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   प्रिंसिपल एसोसिऐशन ने की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप ग्रांट जारी करने की मांग

प्रिंसिपल एसोसिऐशन ने की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप ग्रांट जारी करने की मांग

Tue, 05 Jun 2018 09:20 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल एसोसिऐशन ने की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप ग्रांट जारी करने की मांग
‘पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप ग्रांट जारी हो’
विज्ञापन

जालंधर। प्रिंसिपल एसोसिएशन ने मंगलवार को मीटिंग का आयोजन किया। एसोसिएशन के प्रधान व लायलपुर खालसा कालेज, जालंधर के प्रिंसिपल डा. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि एससी-एसटी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए शुरू की गई पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम की ग्रांट पिछले 4 वर्ष से कालेजों को पूर्ण रूप से प्राप्त नही हुई है। वर्ष 2014-15 दौरान ग्रांट का 75 प्रतिशत पैसा कालेजों को मिला था। वर्ष 2015-16 में यह कम होकर मात्र 30 प्रतिशत ही रह गया। यह ही नहीं 2016-17 व 2017-18 के दौरान इस स्कीम का कोई भी पैसा कालेजों को नहीं मिल पाया है। इसके चलते कालेज काफी तंगी की हालत में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पोस्ट मैट्रिक स्कीम के पैसे कालेजों को जारी करने चाहिए। अगर ऐसा न हुआ तो 2018-19 सेशन के दौरान कालेज विद्यार्थियों से फीस लेने को मजबूर हो जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed