{"_id":"5accea744f1c1b833d8b45dc","slug":"31523378804-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान के चलते फगवाड़ा के बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान के चलते फगवाड़ा के बाजार रहे बंद
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगवाड़ा में पुलिस ने टाला टकराव
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान पर मंगलवार को कुछेक दुकानों के छोड़ कर फगवाड़ा पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें बंद रखी।
जनरल समाज मंच ने किसी तरह का बंद न होने और लोगों से दुकानें खोले रखने का कहा था। इसके बाद दुकान नही खुली। शांतिपूर्ण चल रहे बंद में उस समय खलल पड़ा जब कुछ युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर जबरन दुकान खुलवाने के लिए निकले। इसकी सूचना मिलने पर जनरल समाज व हिंदू जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि जिनमें शिव सेना (बाल ठाकरे) के इंद्रजीत करवल, आल इंडिया हिंदू सुरक्षा समिति के दीपक भारद्वाज, भाजपा नेता संजू चैल, तिलक राज कलूचा, कांग्रेस नेता राम कुमार चढ्ढा, व्यापारी नेता बलदेव राज कलूचा ने अन्य दुकानदारों के साथ मिल कर शहर में रोष मार्च निकाला।
इस माहौल के देखते हुए एसपी परमिंदर सिंह भंडाल, सिटी थाना प्रभारी गुरमीत सिंह सिद्दु मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। इसी बीच दलित संगठनों की ओर से सिनेमा रोड पर कुछ दुकानों के खुलवाए जाने से माहौल तनावपूर्ण होता देख मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। इसके बाद दलित संगठनों ने एसपी फगवाड़ा के बंद के विरोध में मांग पत्र सौंपा।