{"_id":"5ab13da64f1c1bbd758b6806","slug":"31521565094-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचे आदेश, मृतकों के परिवारों के पास जाएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचे आदेश, मृतकों के परिवारों के पास जाएंगे अधिकारी
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के आदेश
जालंधर। इराक में कत्ल किए गए लोगों के घरों में प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचने के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा है कि परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। सरकार की ओर से परिवारों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ परिवारों को समस्या है कि उनको समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। डीसी वरिंदर शर्मा का कहना है कि सरकारी आदेश पंजाब सरकार ने मंगलवार को जारी किए हैं। वह बुधवार से परिवारों को मिलने के लिए निकल जाएंगे। यह दुखदायी घटना है, अगर किसी परिवार को वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो प्रशासन उसका सहयोग करेगा।