फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   टैक्सेशन बार ने रखा नो वर्क डे, जीएसटी भवन के बाहर लगाया धरना

टैक्सेशन बार ने रखा नो वर्क डे, जीएसटी भवन के बाहर लगाया धरना

Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
टैक्सेशन बार ने रखा नो वर्क डे, जीएसटी भवन के बाहर लगाया धरना
टैक्सेशन बार ने जीएसटी भवन के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

ईटीओ के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
टैक्सेशन बार ने मंगलवार को नो वर्क डे रखकर जीएसटी भवन के बाहर धरना दिया। बार के सभी सदस्य जीएसटी भवन में सुबह 11 बजे एकत्र हुए और शाम 5 बजे तक धरने पर बैठेे रहे।

बार के प्रधान अनिल चड्ढा नेे कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से ईटीओ डीएस चीमा के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने की वजह से नो वर्क डे रखा गया। टैक्सेशन बार ने ईटीओ डीएस चीमा पर अभद्र व्यवहार करने और व्यापारियों से पैसे लेने की खातिर दोबारा असेसमेंट केस खोलने का आरोप लगाया था। बार ने इस मामले के संबंध में डीईटीसी जसपिंदर सिंह से मिलकर अल्टीमेटम दिया था। बार के सदस्यों के अनुसार जब तक ईटीओ चीमा पर कार्रवाई नहीं की जाती तक उसे सौंपे गए केसों को बायकाट करेंगे। अनिल चड्ढा ने कहा कि अगर कोई समाधान नहीं हुआ तो बार के सभी सदस्य बुधवार को भी जीएसटी भवन में एकत्र होंगे और रोषस्वरूप नो वर्क डे रखकर धरना देंगे। इस दौरान नरेश चावला, राजीव सूरी, विश्व गोगना, डीएस सोढी, निर्तन चड्ढा, आरएस भाटिया, अमित बजाज, अनिल वर्मा और वरुण चड्ढा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed