फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 thousand policemen deployed in security on Diwali in Jalandhar

Jalandhar News: दिवाली पर 3000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात, जिले की सीमाओं पर जांच और सतर्कता बढ़ी

Mon, 24 Oct 2022 09:46 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Oct 2022 09:46 AM IST
सार

डीसीपी जगमोहन ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त स्टाफ लगाया है ताकि सूचना मिलते ही तुरंत इलाके में मौजूद पुलिसकर्मी तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन
3 thousand policemen deployed in security on Diwali in Jalandhar
दिवाली पर खरीदारी करता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली का त्योहार लोग अमन चैन से मनाएं, इसके लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और देहात पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगो की सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो स्पेशल नाको से लेकर गली-मोहल्लों में गश्त करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

 

डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह और एसएसपी देहात स्वर्णदीप सिंह संधू ने बातचीत में कहा कि दीपावली खुशियों से भरा त्योहार है और लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि हाल ही में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


यह हथियार गैंगस्टरों को सप्लाई होने के साथ शौक के लिए युवा खरीद रहे है। इससे सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। शहर में त्योहारी सीजन की खरीदारी करने आ रहे लोगों से लूटमार और बंद घरों से चोरियां रोकने के लिए मुख्य मार्गों पर नाके और गली मोहल्लों में गश्त बढ़ा दी है ताकि अगर किसी तरह की घटना होती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीसीपी जगमोहन ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त स्टाफ लगाया है ताकि सूचना मिलते ही तुरंत इलाके में मौजूद पुलिसकर्मी तक जानकारी पहुंचाई जा सके।


उधर, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई 10 दिन की रिमांड में जालंधर कमिश्नर पुलिस के पास है जिससे सिटी पहले ही अलर्ट पर है और त्योहारी सीजन के भीड़भाड़ भरे माहौल में पुलिस की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

 

जालंधर में रविवार को संडे बाजार लगता है जिसमें हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर भी बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। संडे बाजार में जेब कतरों के साथ लुटेरे भी एक्टिव होते हैं और फोन, पर्स और ज्वेलरी पर झपट्टा मारकर ले उड़ते हैं।

अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
दीपावली पर शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल जालंधर की इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ड्यूटी पर रहेगी। सिविल अस्पताल जालंधर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजीव शर्मा ने बताया कि उन्होंने विभागीय डॉक्टर्स से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है ताकि गंभीर हालत में पहुंचने वाले मरीजों का हर संभव इलाज हो सके। इसके लिए इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवाएं देगी। 



सिविल सर्जन डॉ रमन शर्मा ने कहा कि जिले की सीएससी सेंटरों में भी इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वही सिविल अस्पताल जालंधर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन गर्भवती महिलाएं दीपावली की पूजा में शामिल होने के लिए घर चली गई है, जिन्हें इमरजेंसी में घर पर ही चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed