फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   3 named including woman on charges of blackmail in Moga

ब्लैकमेल के आरोप में महिला समेत 3 नामजद

Sat, 19 Sep 2020 04:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
3 named including woman on charges of blackmail in Moga
सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने किसान को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक किसान का अश्लील वीडियो बनाकर सोने का कड़ा और अंगूठी छीनने के बाद एक रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर तिरलोचन सिंह के अनुसार तिरलोचन सिंह निवासी गांव नत्थूवाला जदीद ने पुलिस को दी गक्त्रस् शिकायत में आरोप लगाए कि वह खेतीबाड़ी करता है। कुछ साल पहले उनके घर गुरप्रीत कौर वासी मोगा खाना बनाने का काम करती थी। 15 सितंबर को गुरप्रीत कौर का फोन आया और उसने उससे दो हजार रुपये उधार मांगे। शिकायतकर्ता उसके घर पैसे देने के लिए गया। वह जगदीश सिंह लाटी वासी बाघापुराना और गगनदीप सिंह गगना वासी प्रीत नगर मौजूद थे। जगदीश और गगनदीप ने जबरन शिकायतकर्ता के कपड़े उतारे और महिला गुरप्रीत कौर के साथ अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते सोने का कड़ा और अंगूठी, 22 सौ रुपये छीन लिए। साथ ही एक लाख रुपये का चेक ले लिया। बैंक में वह अपने साइन पंजाबी भाषा में करता है। आरोपियों को चेक देते समय उसने अंग्रेजी में साइन कर दिए। 17 सितंबर को बैंक वालों ने साइन न मिलने का हवाला देते पैसे नहीं दिए। इसके बाद फिर आरोपियों ने एक लाख रुपये मांगे। इस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दे दी। 18 सितंबर शिकायतकर्ता महिला के घर रुपये देने के लिए पहुंचा। पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तीनों आरोपियों का अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी जगदीश सिंह के खिलाफ पहले से लूटपाट व धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed