{"_id":"63a9fab767e18647cd06023c","slug":"3-accused-of-looting-arrested-search-for-fourth-jalandhar-news-pkl472563155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर : लूट का मामला सुलझाया... लूटपाट करने वाले 3 आरोपी दबोचे, चौथे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर : लूट का मामला सुलझाया... लूटपाट करने वाले 3 आरोपी दबोचे, चौथे की तलाश
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर के फुल्लां वाला चौक पर स्कूटर सवार चार लुटेरों की तरफ से 2 युवकों को लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवकों को लूटने वाले कुल 4 आरोपी थे, जिसमें से पुलिस ने 3 आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा दी है व एक की तलाश जारी है। लूट की यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो लुटेरों की पहचान हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता था कि लुटेरों ने रविवार रात को दोपहिया वाहन पर जा रहे 2 युवकों को रोका व दातर से डराकर उनसे मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटा गया आई फोन 12 बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इन पकड़े गए आरोपियों के बारे में थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि लूट की वारदात होने के युवक विक्रम ने कंट्रोल रूम पर फोन किया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला व लुटेरों की लोकेशन ट्रेस की। इसके अलावा फुटेज में सामने आया था कि लुटेरों ने वारदात के लिए जिस स्कूटर का प्रयोग किया था, उस स्कूटर पर नंबर भी नहीं था।
विज्ञापन
इन सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद पुलिस सबसे पहले आरोपी धीरज सिंह उर्फ सन्नी निवासी पक्का बाग तक पहुंची। उसके बाद सन्नी से पूछताछ के बाद सभी लुटेरों की कड़ियां अपने आप खुलती चली गईं। सन्नी के बताने पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मानव उर्फ लोहा निवासी अली मोहल्ला व तीसरे आरोपी राहुल उर्फ काली निवासी अली मोहल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार चौथे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है व जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।