फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   25.50 lakhs rupees fraud in Kapurthala

दुबई में चावल एक्सपोर्ट का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 25.50 लाख ठगे

Thu, 18 Jun 2020 09:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
25.50 lakhs rupees fraud in Kapurthala
दुबई में चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी बनाने के नाम पर लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर 25.50 लाख रुपये ठगने और कार मांगकर तीन लाख में गिरवी रखने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवतार सिंह निवासी गांव कोट करार खां ने एसएसपी सतिंदर सिंह को दी शिकायत में बताया था कि उसका राइस शैलर है। उसका संपर्क वर्ष-2018 में दुबई में रहने वाले गुरशरनजीत सिंह निवासी गांव जैनपुर थाना सुल्तानपुर लोधी से हुआ था। गुरशरनजीत सिंह ने बताया था कि उसका दुबई में कई शेखों से संपर्क है और वह उसको एक शेख से मिला सकता है। इसकी मदद से वह दुबई में चावल एक्सपोर्ट करके मोटी रकम कमा सकता है। इससे पहले उसे वहां की कंपनी का लाइसेंस बनवाना होगा। गुरशरनजीत सिंह दुबई के एक व्यक्ति को शेख बताते हुए उसके बेटे से मिला और जल्द से जल्द चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी बनाने के लिए लाइसेंस बनाने का झांसा दिया। उसने गुरशरनजीत सिंह की बातों में आकर 2018 में 7.50 लाख रुपये की रकम एडवांस में उसको दे दी। इसके बाद लाइसेंस के नाम पर 6.50 लाख रुपये ले गया। वर्ष-2019 में उसने उससे कहा कि उसकी कंपनी का लाइसेंस बन गया है। उसे 11.50 लाख रुपये और देने होंगे। उसने वह भी दे दिए। इस दौरान आरोपी उससे उसकी स्विफ्ट कार भी मांग कर ले गया। उसने कार जालंधर के एक व्यक्ति के पास 3 लाख रुपये में गिरवी रख दी। जब गुरशरनजीत सिंह ने उससे 25.50 लाख रुपये की रकम लेकर भी लाइसेंस नहीं दिलाया तो उसने रकम वापसी का दबाव बनाया लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। वह किसी प्रकार जालंधर के व्यक्ति से कार लेकर आया और एसएसपी से गुहार लगाई। जांच में गुरशरनजीत सिंह पर लगे आरोप सहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed