{"_id":"5c7d5884bdec2213ef2d0de6","slug":"21551718532-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी कालौनी में बनेगा सरकारी डिग्री कालेज-संदीप जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी कालौनी में बनेगा सरकारी डिग्री कालेज-संदीप जाखड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरी कालोनी में बनेगा सरकारी डिग्री कालेज : संदीप जाखड़
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। जिला युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान संदीप जाखड़ ने कहा कि अबोहर में सरकारी डिग्री कॉलेज बनने की मंजूरी मिल चुकी है। शीघ्र ही नहरी कालोनी वाली पांच एकड़ 2 मरले जगह पर इसका निर्माण शुरू किया जाएगा ताकि शहर के विद्यार्थी कम फीसों में उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। जाखड़ सोमवार को अपने अबोहर स्थित निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अबोहर को निगम का दर्जा देकर शहर के विकास को और गति प्रदान की है। इसके साथ ही सरकार ने सरकारी डिग्री कालेज बनने की राह में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए इसकी मंजूरी दे दी है। शहर के पांच पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने 85 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे शहर के प्रमुख नेहरू पार्क के अलावा जेपी पार्क, लाला लाजपत राय पार्क, पटेल पार्क और सुभाष चंद बोस पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत सीवर लाइनों का काम मुकम्मल हो चुका है वहां पर सड़कें बनाई जा रही हैं जबकि बकाया कार्य को शीघ्र ही निपटा लिया जाएगा। जाखड़ ने नई अनाज मंडी को ग्रीन बेल्ट बनाने का एलान करते हुए कहा कि इससे किसानों और व्यापारियों को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मिल सकेंगी। मौके पर नगर कांग्रेस के प्रधान मोहन लाल ठठई, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश बांसल, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी और पार्षद नरेश वधवा मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।