फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जालंधर में तनाव भरी शांति, पुलिस का फ्लैग मार्च

जालंधर में तनाव भरी शांति, पुलिस का फ्लैग मार्च

Wed, 18 Apr 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में तनाव भरी शांति, पुलिस का फ्लैग मार्च
जालंधर में तनाव भरी शांति, पुलिस का फ्लैग मार्च
विज्ञापन

कई इलाके पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले, दलित इलाके पुलिस छावनी में तबदील
जालंधर।
मंगलवार को आरक्षित समाज के कुछ कर्मचारी संगठनों ने शिव सेना के पुतले और भगवा ध्वज जलाया। इस घटना के बाद उत्पन्न हुए तनाव के चलते बुधवार को पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। कई संवेदनीशल इलाकों में पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात कर दी गयी है। दलितों व शिव सेना में उपजे विवाद के बाद जालंधर व आसपास के हलकों में जबरदस्त तनाव पैदा बना है। तनाव भरी शांति के बीच पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है।
बता दें कि आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को फगवाड़ा में 2 गुटों के बीच हुए हिंसक टकराव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। फगवाड़ा निवासी इस युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और यह लुधियाना में उपचाराधीन है। फगवाड़ा व जालंधर में दलित समुदाय के नेताओं पर केस दर्ज करने से तनाव काफी बना है। केस को रद्द करवाने के लिए बहुजन समाज पार्टी सहित अकाली दल के अनुसूचित जाति विंग ने भी ताल ठोक रखी है।
विज्ञापन

विभिन्न दलित संगठनों ने सोमवार 23 अप्रैल 2018 को जीटी रोड फगवाड़ा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर, चक्क हकीम में बैठक बुलाई है। इसके साथ ही इन संगठनों ने आरक्षण समाज के व्यक्तियों पर दर्ज मामलों को रद्द करने के लिए जिला तथा तहसील स्तर पर मांग पत्र दिए जाने का आह्वान भी किया है। वहीं कमिश्नर पुलिस पीके सिन्हा का कहना है कि शांति भंग करने के लिए किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। पुलिस की तरफ से सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किए गए हैं और हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed