{"_id":"5ac3a9384f1c1bc3618b548d","slug":"21522772280-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से दरबंगा के लिए चली स्पैशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर से दरबंगा के लिए चली स्पैशल ट्रेन
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर से दरभंगा की स्पेशल ट्रेन शुरू
पहले दिन चली ट्रेन में रहा व्यवस्था का अभाव
यात्रियों को अपनी सीट व कोच तलाशने में हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए फिरोजपुर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई है। यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार को फिरोजपुर से रवाना हुई है। ट्रेन का फिरोजपुर से दरभंगा के बीच सिर्फ 11 स्टापेज हैं। इसमें लगभग उन्नीस कोच हैं।
रेल अधिकारियों ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को ही दरभंगा के लिए चलेगी। इसमें तीन वातानुकूलित कोच, दस स्लीपर, छह जनरल कोच लगे हैं। ट्रेन के फिरोजपुर से दरभंगा के बीच 11 स्टापेज हैं। ट्रेन फिरोजपुर से चल कर फरीदकोट, बठिंडा, मोड़ मंडी, पटियाला, अंबाला, सहारनपुर, दीपापुर, गोरखपुर व बलिया होकर दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन शाम को सात बजे चलेगी।
चलती ट्रेन कई यात्रियों ने टेलीफोन कर बताया कि किसी भी कोच में कोई नंबर नहीं लगाया था और न ही यात्रियों के रिजर्वेशन चार्ट लगाया था। इसीलिए यात्रियों को अपनी सीट और कोच के लिए ट्रेन में सामान लेकर एक कोच से दूसरे कोच में चक्कर काटने पड़े। यात्री हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रेन में सीट तलाशने में बहुत परेशानी हो रही हैं।