फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस ने जारी नहीं की ग्रांट अधर में लटका भाई मरदाना यादगार का निर्माण कार्य

कांग्रेस ने जारी नहीं की ग्रांट अधर में लटका भाई मरदाना यादगार का निर्माण कार्य

Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी नहीं की ग्रांट अधर में लटका भाई मरदाना यादगार का निर्माण कार्य
अधर में लटका भाई मरदाना यादगार का निर्माण कार्य
विज्ञापन

अकाली सरकार ने मंजूर किए थे 531.71 लाख की ग्रांट : भुल्लर
बोले- कांग्रेस सरकार 279.79 की ग्रांट नहीं कर रही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
शहर में गुरु नानक देव के साथी भाई मरदाना की बन रही यादगार की ग्रांट कांग्रेस सरकार की ओर से जारी न करने पर निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। शिरोमणि अकाली दल (ब) के समय उक्त यादगार बनाने के लिए 531.71 लाख रुपये का टेंडर पास हुआ था। उस समय संबंधित विभाग की ओर से 435 लाख की ग्रांट जारी हुई थी, लेकिन जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से कोई ग्रांट जारी नहीं हुई है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से 279.79 लाख रुपये की ग्रांट जारी होनी है। ग्रांट जारी नहीं होने से यादगार का कार्य बीच में ही रुक गया है। यह जानकारी भाई मरदाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसाइटी के प्रधान हरपाल सिंह भुल्लर ने दी।
भुल्लर और महासचिव सर्बजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव के होने वाले 550 साला प्रकाश दिवस से पहले उक्त यादगार को पूरा करना है। इसका निर्माण कार्य करीब 75 फीसदी हुआ है। भुल्लर ने बताया कि शिअद (ब) सरकार ने उक्त यादगार बनाने के लिए 739.99 लाख रुपये मंजूर किए थे, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने यादगार बनाने के लिए 531.71 लाख का टेंडर किया था। संबंधित विभाग ने 435 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। इससे यादगार का करीब 75 फीसदी कार्य हुआ है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद उक्त यादगार की बाकी की ग्रांट अभी तक जारी नहीं की है। इससे निर्माण कार्य बीच में रुक गया है। भुल्लर ने बताया कि सूबे में भाई मरदाना की ये पहली यादगार है, जो फिरोजपुर में बन रही है। इमारत के आठ कमरों में लिफ्ट लगनी है, जो अब तक नहीं लगी है। बैठक हाल में 50 कुर्सियां और फर्नीचर लगना बाकी है। जयपुर से 22 फुट ऊंची रबाबी लाट लानी है, जो संगमरमर की बनी है। इमारत में कुछ कमरों में लेंटर पड़ना बाकी है। वातानुकूलित भाई मरदाना संगीत एकेडमी भी बनी बाकी है। इसके अलावा ऐसे कई कार्य हैं, जो इमारत में होने है जो ग्रांट की वजह से रुक गए हैं। भुल्लर और सोसाइटी के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से अपील की है कि यादगार की बाकी की ग्रांट जारी कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी04
कैप्शन--फिरोजपुर शहर के सिविल अस्पताल के पास बन रही भाई मरदाना की यादगार, जो ग्रांट जारी नहीं होने के कारण कार्य अधर में लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed