फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विद्यार्थियों ने जेबखर्च इकट्ठा कर जरूरतमंद को दिया बिस्तर

विद्यार्थियों ने जेबखर्च इकट्ठा कर जरूरतमंद को दिया बिस्तर

Tue, 05 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जेबखर्च इकट्ठा कर जरूरतमंद को दिया बिस्तर
विद्यार्थियों ने जेबखर्च से जरूरतमंद दिया बिस्तर
विज्ञापन

अबोहर। जम्पशन कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने जेब खर्च से पैसे बचाकर एक जरूरतमंद को सर्दी के बिस्तर उपलब्ध करवाए हैं। श्री हनुमान गो सेवा समिति के संस्थापक नंद किशोर भोभरिया ने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार को भी अजम्पशन कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी वैन में लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिव्यांग अधेड़ को दयनीय हालत में देखा। वह ठंड में ठिठुर रहा था। उनके साथ मौजूद बच्चे उसे देख भावुक हो गए। उसी समय बच्चों ने अपनी जेब खर्च के लिए मिले पैसे एकत्रित किए। नंद किशोर ने बताया कि कुछ आर्थिक सहयोग उन्होंने देकर उक्त जरूरतमंद के लिए एक-एक कंबल, रजाई और गद्दा खरीदकर दिया। इसमें नंद किशोर के साथ दिलीप कुमार, मनी राम, प्रेम कुमार घोडेला, पवन कुमार ढुंडाढा, कृष्ण कुमार व इंद्र सैन ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed