{"_id":"5c570b6abdec2273816660fb","slug":"201549208426-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरा यूथ कांग्रेस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंफ्लेट बांट चिट़्टे के खिलाफ किया अवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरा यूथ कांग्रेस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंफ्लेट बांट चिट़्टे के खिलाफ किया अवेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने चिट्टा के खिलाफ जागरूक किया
यूथ कांग्रेस हलका इंदौरा के अध्यक्ष की अगुवाई में बांटें वाहन चालकों को पंफलेट बांटें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। युवा कांग्रेसियों ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर चिट्टा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को जागरूकता पंफलेट बांटकर चिट्टा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
विधानसभा हलका इंदौरा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में राजेश अज्जु, महेश मलटू, रछपाल और सन्नी सौरव ने पठानकोट-जालंधर और पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर वाहनों को रोक हिमाचल में फैल रहे चिट्टे के कारोबार के बारे में अवगत करवाया। अभिषेक ने कहा कि आए दिन चिट्टे र्से घर बर्बाद हो रहे हैं और पूरे देश में हिमाचल प्रदेश की देवभूमि वाली छवि खराब हो रही है। वहां की सरकार आंखें मूंद बैठी है। राजेश ने आरोप लगाया कि हिमाचल में सबसे ज्यादा चिट्टे का कारोबार इंदौरा विधानसभा में फैला है और वर्तमान विधायक के आसपास का क्षेत्र इसका गढ़ माना जाता है। कई बार स्थानीय जनता प्रशासन और सरकार के समक्ष गुहार लगा चुकी है। इसके बाद भी चिट्टा का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। उन्होंने मांग की सरकार पंजाब से लगते हिमाचल क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों की शिनाख्त करे, क्योंकि अधिकतर यही लोग चिट्टा के कारोबार में लिप्त हैं। अभिषेक ने चेतावनी देते कहा कि अगर प्रदेश सरकार कोई महत्वपूर्ण करवाई नही करती तो युवा कांग्रेसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर इंदौरा इंटक अध्यक्ष सौरव कटोच, पंकज, रमन कुमार, अबु, विश्व , अभी, गुलशन, योगेश हाजिर थे।