{"_id":"5bb78ee9867a55079f33aa05","slug":"201538756329-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35वां सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट 23 अक्तूबर से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35वां सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट 23 अक्तूबर से होगा शुरू
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
35वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्तूबर से
जालंधर। 35वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट शहर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 23 से 31 अक्तूबर तक होगा। यह जानकारी सुरजीत हॉकी सोसाइटी के प्रधान एवं डिप्टी कमिश्नर जालंधर वीके शर्मा ने दी। उन्होंने बताया टूर्नामेंट में कई नामी टीमें भागेदारी करेंगी। तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए लक्की ड्रा के तहत इनाम निकाले जायेंगे। डीसी ने कहा कि शहर के बल्टर्न पार्क में सुरजीत हॉकी स्टेडियम में संचालित सुरजीत हॉकी अकादमी नौजवान खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाने में अहम योगदान दे रही हैं। इस अकादमी में देश को कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन किया है।