{"_id":"5ac3a93f4f1c1bd6618b53b1","slug":"201522772287-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख नौ हजार रुपये का यात्रियों को किया रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख नौ हजार रुपये का यात्रियों को किया रिफंड
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद से रेलवे को एक करोड़ का नुकसान
यात्रियों को 12 लाख नौ हजार रुपये का किया रिफंड
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
भारत बंद के दौरान रेल डिवीजन फिरोजपुर को यात्रियों को टिकट रिफंड करने में लगभग 12 लाख नौ हजार 698 रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रेनों, डीआरएम आफिस में तोड़फोड़ के अलावा रेलवे की अन्य संपत्ति को क्षति पहुंचाने में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान होने की बात कही जा रही है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर छावनी, जालंधर शहर, अमृतसर, मोगा, जम्मूतवी, ब्यास, के अलावा अन्य स्टेशनों से ट्रेन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट रिफंड किया है। जिन यात्रियों की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्वेशन थी, उन्हें 11 लाख 27 हजार 90 रुपये का रिफंड किया है।पैसेंजर ट्रेनों (अन रिजर्व टिकट) में सफर करने वाले यात्रियों को 82 हजार 608 रुपये का रिफंड किया है।
इसके अलावा डीआरएम दफ्तर की खिड़कियों के शीशे और अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगियों के शीशे तोड़ने के अलावा अन्य रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने में लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान होने की बात कही जा रही है। रेलवे के अधिकारी अन्य स्टेशनों पर हुए नुकसान की भी जानकारी हासिल करने में जुटे हैं।