फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   20 lakh rupees defrauded in the name of sending abroad

Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी

Sun, 23 Aug 2026 04:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 23 Aug 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees defrauded in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। विदेश भेजने का झांसा देकर एक रिश्तेदार पिता-पुत्र ने 20 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ता पुष्पप्रीत सिंह ने अपने छोटे भाई को विदेश भेजने के लिए यह रकम दी थी। कई साल बीतने के बाद भी न भाई विदेश गया और न ही पैसे वापस मिले।

पुलिस ने जांच के बाद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी काठपाल और उसके बेटे प्रभशहज उर्फ सहज काठपाल पर मामला दर्ज किया है। आरोपी फाजिल्का के निवासी हैं और शिकायतकर्ता पुष्पप्रीत सिंह के मामा के बेटे हैं। पुष्पप्रीत ने बताया कि आरोपियों ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर उसके भाई हर्षप्रीत को विदेश भेजने का वादा किया था। उसने अपनी जमीन बेचकर और बैंक खातों के जरिये कुल 20 लाख रुपये दिए। इसमें 8 लाख रुपये नकद, 21 जून 2019 को 8 लाख रुपये आरटीजीएस और 26 मई 2020 को 4 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने फाजिल्का पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप सही पाए गए। जांच में कंवलजीत सिंह की संलिप्तता नहीं पाई गई। 22 अगस्त 2026 को हरप्रीत सिंह और प्रभशहज के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और मानव तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच पुलिस उपाधीक्षक जलालाबाद लवदीप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed