फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   2 daughters reached Pathankot from Ukraine, tears spilled from parents

पंजाब: यूक्रेन से पठानकोट पहुंची 2 बेटियां, बच्चों की वतन वापसी की राह देख रहे मां-बाप के छलके आंसू

Tue, 01 Mar 2022 05:13 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 01 Mar 2022 05:13 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें बिना खर्च वतन लाया गया है। उम्मीद है कि हमारी तरह यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीयों की भी जल्द घर वापसी होगी।

विज्ञापन
2 daughters reached Pathankot from Ukraine, tears spilled from parents
यूक्रेन से रवाना होने से पहले भारतीय विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

रूस-यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे विद्यार्थियों के माता-पिता अपने बच्चों की वतन वापसी की राह देख रहे हैं। इसी बीच पंजाब के पठानकोट के न्यू शास्त्री नगर निवासी 2 परिवारों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। नगर की दो बेटियां सकुशल अपने घर पहुंचीं, जिसके बाद माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


बता दें, पठानकोट के न्यू-शास्त्री नगर निवासी संजीव सैनी की बेटी तनवी सैनी और नवीन मल्होत्रा की बेटी जिया मल्होत्रा सोमवार को रोमानिया के रास्ते दिल्ली और फिर मंगलवार को पठानकोट पहुंची। दोनों यूक्रेन की इवेनो फ्रांसटिक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं।

विज्ञापन


तनवी के दादा प्रीतम सैनी तथा दादी शकुंतला ने आंखें नम करते कहा कि जब से उन्हें यूक्रेन में युद्ध की जानकारी मिली, तब से पूरे परिवार की रात की नींद उड़ गई थी। उन्होंने कहा कि बेटियों की वापसी के बाद उन्हें बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर यूक्रेन के इवेनो सिटी से लौटीं तनवी तथा जिया ने कहा कि जहां पर उन्हें रखा गया था, वहां दो बार गोलियों की बौछार हुई। इस कारण वह काफी सहमी रहीं। उन्होंने उनकी देश वापसी के लिए भारत सरकार तथा पीएम मोदी का धन्यवाद किया, जिनकी बदौलत वह देश लौट सकीं हैं।


उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से उन्हें बिना खर्च भारत लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा रोमानिया सरकार की ओर से उनकी बहुत सहायता की गई। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी तरह यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीयों की भी जल्द घर वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed