{"_id":"5ec7f3a68ebc3e90586e6e17","slug":"2-5-lakhs-rupees-electricity-bill-of-auto-driver-in-pathankot-pathankot-news-pkl3759147120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख का बिल देखकर चकराया ऑटो चालक, बोला- नीलाम कर दो मकान और ले लो भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख का बिल देखकर चकराया ऑटो चालक, बोला- नीलाम कर दो मकान और ले लो भुगतान
Sat, 23 May 2020 11:17 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
बिल दिखाता ऑटो चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में मोहल्ला शंकर नगर निवासी ऑटो चालक के घर का बिजली बिल 2.47 लाख रुपये आया है। बिल देखकर ऑटो चालक के पसीने छूट गए और बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। ऑटो चालक का कहना है कि उसके छोटे से घर के कमरों में दो पंखे और 2 ही बल्ब हैं। अब तक 1500 से अधिक बिल नहीं आया।
इस बार 2.5 लाख का बिल देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। ऑटो चालक अशोक कुमार का कहना है कि बिजली विभाग बिल वसूलने के लिए उसका मकान नीलाम कर दे और बाकी बचे पैसे उसे लौटा दे। वह किराए का ऑटो दिहाड़ी पर चलाता है। उसकी कमाई से बड़ी मुश्किल से घर का खर्च और बच्चों की फीस चुकाई जा रही है। ऐसे में इतना बिल वह कैसे चुकाएगा।
लॉकडाउन के चलते ऑटो भी नहीं चल पा रहा। घर में राशन नहीं है ऊपर से 2.5 लाख का बिजली बिल देखकर उसका सिर चकरा गया। बिल चुकाने के लिए उसे घर ही बेचना पड़ेगा। वहीं, ईस्ट सब डिवीजन के एसडीओ सुरेश कुमार का कहना है कि 3-4 दिन बिजली दफ्तर बंद है। उसके बाद उक्त उपभोक्ता दफ्तर आकर बिल दिखाएं। रीडिंग गलत होगी तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा।