फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   1984 riots: Youth Akali Dal protest in Moga, effigy of Rahul Gandhi burnt

1984 दंगा: मोगा में यूथ अकाली दल का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Mon, 24 Aug 2026 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 24 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
1984 riots: Youth Akali Dal protest in Moga, effigy of Rahul Gandhi burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को कांग्रेस सांसद द्वारा रोल मॉडल बताए जाने के कथित बयान पर सिख समुदाय में रोष है। इसी के विरोध में यूथ अकाली दल ने सोमवार को मोगा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का पुतला फूंका।

यूथ अकाली दल के जिला प्रधान सहित युवा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सिख कौम के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से सख्त कार्रवाई की अपील की। नेताओं ने कांग्रेस में शामिल सिख नेताओं के विरोध का आह्वान भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का सिख विरोधी दोहरा चेहरा सामने आया है। कांग्रेस ने सज्जन कुमार को बचाने में करीब 30 साल लगाए। इससे 1984 के दंगा पीड़ितों को इंसाफ के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। नेताओं ने कहा कि सिख समुदाय कांग्रेस के इस रवैये को कभी स्वीकार नहीं करेगा। युवा नेताओं ने कहा कि सज्जन कुमार की मौत से यह अध्याय समाप्त हुआ। हालांकि, 1984 के पीड़ित परिवारों के जख्म आज भी ताजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed