फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 16 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। जिले के गांव भुल्लर के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में गंभीर एक महिला को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के टिब्बी (हनुमानगढ़) निवासी हरजीत सिंह पुत्र जगराज सिंह शनिवार को अपनी पत्नी व अन्य समेत गांव दोदा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। सभी ऑल्टो गाड़ी से मुक्तसर से होते हुए निकल रहे थे। तभी गांव भुल्लर के पास अचानक सामने से आ रही स्विफ्ट कार के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे ऑल्टो गाड़ी खेतों में जाकर पेड़ के साथ टकरा गई। हादसे में ऑल्टो के चालक विक्रम पुत्र दर्शन सिंह वासी पीर कबाड़िया (राजस्थान) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरजीत सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में हरजीत की पत्नी हिम्मत कौर गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे पहले मुक्तसर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं जसकरन सिंह के सिर पर चोटें आई हैं और उसकी पत्नी अनादीप भी चोटिल हो गई, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। जबकि स्विफ्ट कार का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी तलविंदर सिंह और थाना सदर के एसएचओ प्रताप सिंह ने पुलिस टीम सहित घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed