फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मानसिक परेशान युवक ने ट्रेन के नीचे आ की खुदकुशी

मानसिक परेशान युवक ने ट्रेन के नीचे आ की खुदकुशी

Sat, 05 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मानसिक परेशान युवक ने ट्रेन के नीचे आ की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। अकालसर रोड पर फाटकों के पास शुक्रवार रात को 27 वर्षीय एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। युवक द्वारा खुदकुशी का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे रेलवे पुलिस के एएसआई जसवीर सिंह के अनुसार करनैल सिंह वासी गांव बुट्टर कलां ने उन्हें दर्ज करवाए बयान में कहा कि उनका बेटा जगरूप सिंह गोरा (27) शुक्रवार शाम को उन्हें कहकर गया था कि वह मोगा में आयोजित किसी जागरण में जा रहा है। इस दौरान रात करीब 11 बजे जगरूप सिंह ने अकालसर फाटकों के पास मालगाड़ी के सामने आकर खुदकुशी कर ली। करनैल सिंह के अनुसार उनका बेटा करीब आठ माह पहले कुवैत से वापस लौटा था और मानसिक परेशान था। पुलिस ने करनैल सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। जांच अधिकारी के अनुसार करनैल सिंह के एक और बेटे की करीब एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed