{"_id":"5b36647d4f1c1b254d8b913b","slug":"191530291325-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-54 पर पलटी बस, पंद्रह सवारियां जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-54 पर पलटी बस, पंद्रह सवारियां जख्मी
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
हाईवे-54 पर पलटी बस, 15 सवारियां घायल
छह सवारियों की हालत गंभीर, फरीदकोट रेफर, तेज बारिश में हुआ हादसा
ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़ सवारियों को बस से बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)। गांव मलसियां के पास शुक्रवार को दोपहर हाईवे-54 पर तेज बारिश के कारण तेज रफ्तार में जा रही एक प्राइवेट बस (गगनदीप बस) पलट गई, इस हादसे में पंद्रह सवारियां जख्मी हो गई और छह सवारियों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें जीरा के सिविल अस्पताल में मरहम पट्टी के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी अशोक सिंह हंस, बलराज सिंह ने बताया कि जीरा-मक्खू रोड स्थित गांव मलसियां के पास गगनदीप बस फिरोजपुर-जालंधर वाया मक्खू होकर लोहियां जा रही थी। तेज रफ्तार बस बारिश के कारण बस हाईवे-54 पर पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच सवारियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला और वाहनों पर जीरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बस में सवार लगभग 15 यात्री जख्मी हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, सिविल अस्पताल जीरा में इमरजेंसी में तैनात डा. विशाल ने बताया कि छह सवारियों की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा देकर फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायलों में राजू, सीता, सर्बजीत कौर, सोनिया देवी, गुरदेव व एक अन्य शामिल है। जबकि अन्य की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी है।
फोटो संख्या-29एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) के गांव मलसियां में सड़क पर पलटी बस।