{"_id":"5ad8caaf4f1c1b3a0b8b5616","slug":"191524157103-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम जयंती मौके हुए श्री हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम जयंती मौके हुए श्री हनुमान चालीसा पाठ
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान परशुराम जयंती मनाई
मुक्तसर। श्री ब्राह्मण सभा की ओर से श्री दुर्गा मंदिर गीता भवन में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर रोशनी डाली। वहीं सामूहिक रूप से 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ भी हुए। अध्यक्ष केवल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आदर्श हैं। उन्होंने अधर्म और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई। इस दौरान विशेष मेहमान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, सदीप गिरधर व अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंगत राम शर्मा, सुरिंदर शर्मा, सुभाष शर्मा, कुलदीप राज शर्मा, राहुल शर्मा, राज कुमार, रमेश शर्मा, जसवीर शर्मा ददाहूर, मोहन लाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण भाईचारा मौजूद था।