{"_id":"5c571407bdec22271f341fde","slug":"181549210631-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन न हुआ तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप’- विधायक अमन अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन न हुआ तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप’- विधायक अमन अरोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर। आम आदमी पार्टी के सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की कुछ पार्टियों से गठबंधन की बात चल रही है। अगर किसी ने सहयोग न दिया तो आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर भारी मतों से विजयी होगी। वे रविवार को अबोहर के नेहरू स्टेडियम के बाहर पिछले 71 दिनों से चल रहे आम आदमी पार्टी के धरने में शामिल होते समय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धरना आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर दिया जा रहा है।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों पर ही वे इस धरने में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने अभी तक लोकसभा के पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है, लेकिन अगर जल्दी ही कुछ छोटी पार्टियों से गठबंधन नहीं होता तो सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर सीट से सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे चुके सुखपाल खैरा सहित अन्य नेताओं के बारे में विधायक अरोड़ा ने कहा कि अगर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है तो उन्हें अपने विधायक पद से भी त्यागपत्र देना चाहिए। पार्टी के बैनर पर ही उन्होंने विधायक पद हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को पार्टी का पंजाब प्रधान बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगा।
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि सत्ता में आते ही वे इस समस्या का हल करेंगे लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले आठ साल में पूरे देश में बेसहारा पशुओं की संख्या करीब 27 करोड़ हो जाएगी। तब इससे निपटने के लिए करीब पांच लाख 40 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। अगर सरकार ने 8 वर्ष बाद इनके लिए गोशालाएं बनानी चाही तो उस समय करीब पांच लाख एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
गो सेस सहित विभिन्न प्रकार के टैक्स केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही वसूलती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब की सरकारी दुकानें खोलने का समर्थन किया है। बता दें कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी, अकाली दल टकसाली और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की बात चल रही है। इस मौके पर आप फाजिल्का से समरवीर सिंह, बठिंडा से अनिल ठाकुर, दीप कंबोज, रघुबीर भाखर और रमेश सोनी मौजूद थे।