फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   संत निरंकारी मिशन द्वारा निर्मित सबसे बड़ी रोशन मीनार की मानवाकृती गिनीज बुक में दर्ज

संत निरंकारी मिशन द्वारा निर्मित सबसे बड़ी रोशन मीनार की मानवाकृती गिनीज बुक में दर्ज

Fri, 01 Feb 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन द्वारा निर्मित सबसे बड़ी रोशन मीनार की मानवाकृती गिनीज बुक में दर्ज
हेडिंग रिवाइज- रोहतक और नोएडा सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन


‘रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
नवंबर-2018 में मिशन के आध्यात्मिक स्थल समालखा में बनाई गई थी ‘रोशन मीनार की मानव आकृति’
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। संत निरंकारी मिशन द्वारा नवंबर-2018को आध्यात्मिक स्थल, जीटी रोड समालखा (हरियाणा) में बनाई गई ‘रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गई है। जिसका उद्घोष निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा ने मुंबई स्थित खारघर के सिडको के मैदान पर सम्पन्न हुए विशाल संत समागम कार्यक्रम के दौरान किया। इससे देश-विदेशों में मिशन के लाखों अनुयायियों में खुशी की लहर है। यह जानकारी मुंबई के मीडिया प्रभारी प्रवीण छाबड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
बता दें कि संत निरंकारी मिशन ने नवंबर-2018 को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, जीटी रोड समालखा, हरियाणा में ‘रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति’ बनाकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया था। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के नेतृत्व में आकृति उसी स्थल पर बनाई गई थी, जहां मिशन का तीन दिवसीय 71वां वार्षिक निरंकारी संत समागम हुआ था। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न भागों और विदेशों से आए लगभग 20 हजार पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। हर सदस्य को प्रबंधकों की ओर से भिन्न-भिन्न रंग की पोशाक दी गई, जो उसके स्थान के अनुसार निर्धारित की गई थी। इस मानव आकृति में इस्तेमाल पोशाक के कुल 5 रंग थे। बता दें कि माता सुदीक्षा ने इस मानव आकृति को माता सविंदर हरदेव जी को समर्पित किया था। जिन्होंने 13 मई 2016 से लेकर 5 अगस्त 2018 तक सतगुरु रूप में मिशन का मार्ग-दर्शन किया। इसे बनाने के लिए लगभग 5 घंटे का समय लगा था। माता सविंदर हरदेव चाहते थे कि मिशन का हर अनुयायी प्रेम, नम्रता, शांति एवं एकता पर आधारित जीवन यापन करे एवं एक रोशन मीनार बने और ब्रह्मज्ञान के इस उजाले को संसार के कोने-कोने तक फैलाए।
विज्ञापन


पंजाब में निरंकारी अनुयायियों में खुशी की लहर
रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने की सूचना मिलते ही पंजाब में निरंकारी अनुयायियों में खुशी की लहर है। इस संबंध में संत निरंकारी मंडल एवं पंजाब के मीडिया सहायक नरिंद्र चावला व प्रेम कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ व जिला पठानकोट सहित राज्य के सभी जिलों के निरंकारी अनुयायियों ने एक दूसरे को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां दी हैं। वहीं माता सविंदर हरदेव के सपने को साकार करने के लिए प्रेम, नम्रता, शांति और एकता बनाए रखने के लिए प्रण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-5-इसी आकृति को मिला लार्जेस्ट ह्यूमन इमेज ऑफ लाइट हाउस का खिताब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed