फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सभा में कांग्रेसी स्टेज पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े

सभा में कांग्रेसी स्टेज पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े

Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सभा में कांग्रेसी स्टेज पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े
स्टेज पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी
विज्ञापन

जलालाबाद में कांग्रेस के तीन गुट, जोसन, गुरबख्श व गोल्डी
पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह को देखकर शांत हुए कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह की सभा में जलालाबाद में कांग्रेसियों की गुटबाजी उस समय खुलकर सामने आ गई जब स्टेज पर बैठे एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को नीचे उतार दिया। स्टेज पर बैठने को लेकर कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए और बहस होने लगी। मंत्री ने किसी तरह दोनों गुटों को शांत करवाया।
पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते कहा कि बादल परिवार पंथ के नारे लगा कर हमेशा सत्ता में आता है, जबकि बहबल कलां कांड (कोटकपुरा) की जांच में जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि बादल परिवार पंथ का धोखेबाज है। अकाली भाजपा गठबंधन सरकार समय आम लोगों को धक्केशाही का संताप भोगना पड़ा है। अब लोग अकाली भाजपा से पूरी तरह किनारा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जलालाबाद हलके में रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है व उक्त हलके में लोगों को रैली में शिरकत करवाने के लिए 400 बसों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के आते ही पूर्व ही स्टेज पर बैठने के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को कुर्सियां न मिलने के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिला परिषद् के चुनाव में कांग्रेस से बागी हो कर आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सुभाष चंद्र कालू वाला (हंसराज जोसन गुट) मंच पर विराजमान देख कर दो अन्य गुट (राजबख्श व गोल्डी कंबोज) के नेताओं ने सुभाष को स्टेज से नीचे उतारने को लेकर हंगामा मचा दिया। जोसन गुट सुभाष को मंच से नीचे उतारने को तैयार नहीं था। इस पर कांग्रेस के स्थानीय नेता काफी देर आपस में उलझते रहे और एक-दूसरे पर कांग्रेस का नुकसान करने व अकालियों को शह देने के आरोप लगाते रहे। जैसे ही मंत्री सिद्धू पंडाल में पहुंचे और कांग्रेसियों को ऐसे उलझते हुए देख बहुत नाराज हुए। इस पर सभी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री हंस राज जोसन, बुद्धिजीवी सैल के चेयरमैन अनीश सिडाना, राज बख्श कंबोज प्रदेश स्पोक्समैन कांग्रेस कमेटी, सचिव आल इंडिया यूथ कांग्रेस गोल्डी कंबोज, मलकीत सिंह हीरा, जिलाध्यक्ष विमल ठठई, अब्जर्वर जय पाल संधू, सुखवंत सिंह बराड़, डा. बी.डी कालड़ा, काका कंबोज, नन्नू कुक्कड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed